फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगे पानी में खड़ा होकर लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य मार्ग से नगर पंचायत सहतवार जाने वाली सड़क पर जलभराव है जिससे दुकानदारी चौपट हो रही है। इसको लेकर नाराज दुकानदारों ने रविवार सुबह पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

मार्ग पर रहने वाले लोगों व दुकानदारों का आरोप है कि कई वर्ष पहले रोड के दोनों तरफ नाली बना दिया गया। लेकिन नाले का पानी कहां गिरेगा, इसकी व्यवस्था नहीं की गई। इसका नतीजा रहा कि बरसात के दिनों में इस रोड पर हमेशा पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रोड पर स्थित दुकानदारों की जिविका पर ग्रहण सा लग गया है। लोगों का कहना है कि कई बार बलेऊर के प्रधान व जनप्रतिनिधियो का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन किसी ने इस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं की। जबकि लक्ष्मी मंदिर से करीब 100 मीटर पूरब नाली बनाकर मवेशी हास्पिटल के पास बने नाले से मिला दिया जाता तो पानी की निकासी की समस्या समाप्त हो जाती। इस मौके दीपक, अमर, राजकुमार, अखिलेश, रजिंद्र, शिवजी, विनोद, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें