फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ की परियोजनाएं हुईं पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रविवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब तीन करोड़ की विकासात्मक योजनाओं को सभासदों ने सर्व सम्मति से पास कर दिया। बैठक के दौरान नगर में बिजली पानी जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही सभासदों ने अपनी विभिन्न शिकायतों पर भी चर्चा की और उनके जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा पास की गई परियोजनाओं में प्रमुख रूप से विकासात्मक योजनाओं के साथ ही नगर के पास अंत्येष्ठी स्थल बनाने, पेयजल की उचित व्यवस्था व बिजली के लिए दो वार्डो में जेनरेटर की व्यवस्था के संबंध में प्रस्तावों को हरी झंडी दिखा दी गई। नगर पालिका की अध्यक्ष मोती रानी सोनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बनिया बाध, बड़की बउली में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिए दो जेनरेटर के लिए 60 लाख रुपये तथा 40 लाख रुपये में अंत्योष्टि के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए जमीन चिह्नित करने को कहा गया।
इस दौरान सभासद नसीम अहमद, मनोज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, लल्लू राम में अपने अपने वार्डो की समस्याओं को रखा। वार्ड नंबर 23 के सभासद राजकुमार उर्फ रिन्कू गुप्ता ने बड़ा नाला सफाई कराने का प्रस्ताव दिया। मोती रानी ने कहा कि विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया जाएगा। सभासदों से नगर की समस्याओं को त्वरित तरीके से हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, वरिष्ठ लिपिक रामबदन सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, अविनाश जायसवाल, संटू आदि उपस्थित रहे। संचालन के के सोनकर ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका रसड़ा में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके तहत नगर के पांच वार्डों में कूड़े कचरे से खाद बनाने के प्लांट को लगाने पर सभी सभासदों में सहमति बनी। इस दौरान इस योजना के लिए जल्द से जल्द डीपीआर बनाने के प्रस्ताव पर भी सभी सभासदों ने अपनी सहमति दी। इस प्लांट के बन जाने से न केवल नगर में कूड़े कचरे के निस्तारण की समस्या से मुक्ति मिलेगी बल्कि आस पास के गांवों में खाद की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें