फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पौधे लगाकर उसके रख-रखाव का दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूवारबारी। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर ब्लॉक मुख्यालय स्थित वन विभाग के कार्यालय पर सोमवार को एसडीओ बलिया अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे रोपकर उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ अविनाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छूने वाला है। इसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की कटाई है। कहा कि पेड़ पौधे से धरती के पर्यावरण का संतुलन बना रहता है जो मानसून लाने में सहायक होता है। वर्तमान में पर्यावरण दूषित होने से पृथ्वी की लगभग 83 जीव जातियां विलुप्त हो गई हैं। इनमें कीड़े-मकोड़े, गिद्ध, चील सहित 50 जातियां शामिल हैं। कहा कि आज भारत में प्रत्येक प्रति व्यक्ति पर सिर्फ 20 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से पानी बचा है। वह भी प्रतिदिन घटता जा रहा है। प्रकृति हमें सुधरने का संकेत दे रहा है।
कहा कि अगर हम नहीं सुधरे और पौधरोपण नहीं किया तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा। आज सभी को संकल्प लेना होगा कि वे कम से कम दो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। कहा कि पौधे हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक तो पेड़ पौधों से हमें फल मिलता है। इनसे विभिन्न औषधियां भी हमें प्राप्त होती हैं। इससे गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सका है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभु शंकर तिवारी, भीम सिंह, ओमप्रकाश, जगत नारायण यादव, भोला यादव, अनवर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें