फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11464 छात्रों ने दी पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
11464 छात्रों ने दी पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। जिले के 21 स्कूलों में पालिटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न गांवों से आए छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में अपनी-अपनी परीक्षा दी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पहली पाली में छात्रों की संख्या अधिक रही। जिसके चलते सुबह आठ बजे ही नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस परीक्षा में 11464 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षाएं दी। जिससे रविवार को अवकाश के बावजूद नगर में चहल-पहल बनी रही। प्रवेश परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

राजकीय महिला पालिटेक्निक के प्राचार्य एवं प्रवेश परीक्षा संयोजक की मानें तो सुबह की पाली में नौ बजे से शुरु होने वाली परीक्षा में 10351 छात्र थे। जिसमें से 1428 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में दूसरी पाली में 1113 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 248 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से दोनों पालियों में कुल 11464 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस परीक्षा के चलते सुबह सात बजे से ही नगर में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्रों के हुजूम के चलते नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। नौ बजे के बाद जब छात्र अपने प्रवेश परीक्षा के लिए अंदर कमरों में पहुंचे तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह नगर में दोपहर के समय भी छात्रों की भी रही। नगर के टाउन इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एलडी इंटर कालेज सहित विभिन्न स्कूलों में प्रवेश परीक्षाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें