फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे देरी से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और सरवर से जिला निर्वाचन कार्यालय का सरवर न जुड़ने और अन्य तकनीकी कारणों के चलते बलिय्रा औ सलेमपुर संसदीय सीट की मतगणना एक घंटे विलंब से 9 बजे से शुरू हुई। नौ बजे के बाद मतगणना कर्मियों को ईवीएम मशीन दी गई जिसे लेकर वे मतगणना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंडी परिसर में मतगणना को लेकर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और अंदर ड्रोन कैमरे से भी पूरे मतगणना परिसर की निगहबानी की जा रही है। मतगणना शुरू होने से अंत तक बलिया सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त और गठबंधन (सपा) के सनातन पांडेय के बीच काटे की लड़ाई देखी गई। वहीं सलेमपुर सीट पर जहां भाजपा के रविंद्र कुशवाहा लगातार गठबंधन (बसपा) के आरएस कुशवाहा से बढ़त बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें