शहादत दिवस पर याद किए गए भारतरत्न राजीव गांधी
- फोटो : amar ujala
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में मंगलवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पंचायत के माध्यम से विकास व खुशहाली प्रदान की। 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार देकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, नवीन सिंह, शिवप्रताप ओझा, मुन्नू उपाध्याय, पूनम पांडेय, जैनेंद्र पांडेय, सागर सिंह राहुल आदि मौजूद रहे।