फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है। चेतावनी भी दी गई है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम आसरे ने बताया है कि तिखमपुर स्थित मंडी परिसर में 23 मई को तीन लोक सभा क्षेत्र घोसी, बलिया व सलेमपुर के मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन मतगणना स्थल व 500 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति न तो झुंड बनाएगा और न ही बिना किसी अनुमति प्रवेश करेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि मतगणना परिसर में कोई भी अभिकर्ता अपने साथ कैलकुलेटर, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जाएंगे। उन्होंने कहा है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें