फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एआई के ऑनलाइन कोर्स के लिए जिले के 1527 छात्र-छात्राएं चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से ऑनलाइन कोर्स शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसमें छात्र -छात्राओं को तीन महीने में 21 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। जो आगे की कक्षाओं में उनके काम आएगा।
जिसके लिए 15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके सापेक्ष बलिया के 1527 बच्चों ने पंजीकरण कराया है। इस बाबत संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक विवेक नौटियाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 14 मई को पत्र जारी कर इस विषय में दिशा निर्देश दिया है। कार्यक्रम का आयोजन टाटा कंसल्टेंसी एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन कोर्स पूरा करें, इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य व कक्षाध्यापक को निर्देश जारी किए गए हैं।
विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रतिदिन की प्रगति समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाना है। जिससे यह पता चल सके कि बच्चे ऑनलाइन कोर्स समय से कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन नियमित लाॅगिन कर पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए प्रेरित करेगा।
एआई कोर्स के लिए लॉगिन में आ रही दिक्कतों को विद्यालय सुलझाएगा। कम प्रगति वाले विद्यालयों से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला समन्वयक ऑनलाइन जुड़कर एवं व्हाटसेप ग्रुप से जुड़कर सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें