फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने जिला प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के युवा समाजसेवी मनीष गुप्ता मोनू की अगुवाई में घाघरा नदी के कटान पीडितों ने अपने-अपने गांव को बचाने की गुहार सोमवार को ऊर्जा व जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से लगाई। घाघरा नदी के तटवर्ती गांव ककरघटा, नवका गांव, गोडवली, गोविंदपुर गांव के कटान पीड़ितों ने ऊर्जा मंत्री जिला प्रभारी श्रीकांत शर्मा से मिलकर घाघरा के कटान से गांव का अस्तित्व मिटने से बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभाओं का घाघरा नदी के कटान से अस्तित्व मिटने की कगार पर है । यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो अबकी बार आई बाढ़ में कटान शुरू होने पर शेष बचे गांव कहीं दिखाई नहीं देगा तथा ग्रामवासी घर से बेघर हो जाएंगे। पीड़ितों को जानमाल के नुकसान का भी डर सता रहा है। अवगत कराया है कि कटान से संबंधित ज्ञापन पूर्व में भी सांसद रविंद्र कुशवाहा के माध्यम से पहुंचाया गया है। तब गांव बचाने के लिए ठोकर बनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन शासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, अमर जीत, अरविंद वर्मा, बालेश्वर प्रसाद, रामप्रीत साहनी, सत्यदेव, सत्य नारायण, अभिमन्यु, अजय, राहुल, सोनू, शिवराज, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें