फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सीएचसी पर नहीं पहुंचे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के आदेश के बाद भी सीएचसी पर स्थानांतरित डाक्टर दूसरे दिन सोमवार को नहीं पहुंचे। इसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। चिकित्सकों के अस्पताल में उपस्थित नहीं रहने के कारण रविवार को एक चार वर्षीय बालिका की हुई मौत के बाद सुबह से अपराह्न तक अस्पताल में स्थानीय लोगों ने धरना दिया था। धरना के दरम्यान एसीएमओ से वार्ता के बाद मोबाइल मैसेज पर दो चिकित्सकों के हटाने एवं उनके स्थान पर अन्य दूसरे दो डाक्टरों के स्थानांतरण किये जाने आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। लेकिन सोमवार को अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। स्थानांतरण आदेश में डा.पुरेन्द्र कुमार एवं डा.अंगद राम को सीएचसी रेवती ज्वाइन करना है, लेकिन सोमवार को मात्र संविदा महिला चिकित्सक डा.अनीता यादव ने रोगियों का उपचार किया। इसके पूर्व भी मुख्य चित्साधिकारी द्वारा स्थानीय प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटा कर किसी अन्य डाक्टर को भेजने की बात औचक निरिक्षण के समय कही गई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका। रविवार को बालिका जाह्नवी का अस्पताल में दम तोड़ने के बाद हुए धरना के बाद लोगों में आस जगी है कि इस बार अवश्य ही अस्पताल के कर्मियों के तबादला के बाद चिकित्सा कार्य पटरी पर आएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें