फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज बाजार के प्रांगण में छात्र नेता का दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन चला, छात्र नेता का आरोप है कि क्रमिक अनशन के दूसरे दिन मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य बिना छात्रों को सूचित किए ही दो बजे के बाद तीन दिन के लिए कालेज बंद कर दिए, जिससे जानकारी के अभाव में बहुत से छात्र-छात्राएं कालेज में आने के बाद क्रमिक अनशन में शामिल होने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

छात्रों ने प्राचार्य पर छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, छात्रों ने कहा इस तरह की मनमानी कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। क्रमिक अनशन में विकास गुप्ता, मुकेश तिवारी, अजीत यादव, नितेश कुमार सिंह, कृष्ण गुप्ता, आफरीदी, राजू सिंह, मुकुल सिंह, शनि पांडेय, टोनी कुशवाहा, राहुल सिंह, ओमनारायण गुप्ता, रीतेश सोनी, गणेश सोनी, सूरज शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें