फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं ने की देवी की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। क्षेत्र के निछुआडीह स्थित परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में सावन और भाद्रपद महीने में लगने वाला अंतिम मेला गुरुवार को अपने पूरे शबाब पर रहा। मेले में दूर दराज से आए मेलार्थी जहां भगवती परमेश्वरी का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किए। वहीं लकड़ी के अलावा अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी किए।
विज्ञापन

नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित निछुआडीह गांव में आदी शक्ति परमेश्वरी भवानी के प्रांगण में हर साल भारी मेले का आयोजन होता है। सावन महीने के अंतिम गुरुवार और भादो माह के चार गुरुवार कुल पांच गुरुवार को आयोजित इस मेले में लकड़ी के बने सामानों चौकी, फर्नीचर से लेकर चौकी बेलन तक सस्ते मूल्यों पर बिकते हैं। लकड़ी के सामानों के लिए ही यह मेला प्रसिद्ध है। इस मेले में लकड़ी के सामानों की खरीदारी करने के लिए जनपद के अलावा देवरिया और मऊ जनपदों से भी मेलार्थी आते हैं। इसके अलावा श्रृंगार एवं अन्य सामानों की भी दूकानें मेले में सजती है। पांचवे गुरुवार को मेले में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें