फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति योजना के संचालन को बताए गए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृति योजना के संचालन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि शासन की ओर से समयबद्ध तरीके छात्रवृत्ति योजना के संचालन के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है। कहा कि निर्धारित समय के अंदर स्कूल व कालेजों से छात्रों की ओर से भरे गए ऑनलाइन आवेदनों को अग्रसारित कर दें ताकि समय से उसकी पड़ताल कर जिला छात्रवृत्ति समिति का भेजा जा सके। प्रधानाचार्यों को प्रकिया को बताने के लिए सभागार में प्रोजेक्टर भी लगाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि सभी विद्यालय संचालक अधिक से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन के लिए प्रेरित करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना से संबंधित समय सारिणी की जानकारी दी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अहमद सऊद आदि थे।
विज्ञापन

यह करें छात्र-
- ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शिक्षण संस्था में जमा की गई रसीद, पाठ्यक्रम की अनिवार्य वार्षिक नॉन रिफंडेबुल शुल्क धनराशि, वर्तमान विश्वविद्यालय या बोर्ड का अपना पंजीयन क्रमांक, पासपोर्ट साइज की फोटो अपने पास रख लें।
विज्ञापन

- छात्र अपना आवेदन स्वयं भरें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्र स्वयं पासवर्ड बनायें।
- आवेदन पत्र समिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
- यदि साइबर कैफे से आवेदन कर रहे हैं तो अपने सामने सभी प्रविष्टियों को भरें।
- अनिवार्य वार्षिक नॉन रिफंडेबुल फीस के कॉलम में शिक्षण संस्थान से जानकारी करने के बाद ही धनराशि का अंकन करें।
- आवेदन पत्र को निर्धारित अंतिम तिथि से वहले हर हाल में समिट करें और हार्डकापी विद्यालय में जमा करें।
- बैंक खाता को संचालित रखें और खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखें।
- खाता संख्या व आईएफएस कोड को जांच लें।
- आवेदन पत्र समिट करने के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा, लिहाजा अच्छी तरह प्रविष्टियों को जांच लें।

यह नहीं करें छात्र--
- किसी दूसरे दूसरे व्यक्ति या शिक्षण संस्थान को फार्म भरने के लिए विवरण नहीं दें।
- आवेदन फार्म को बिना पढ़े व समझे किसी भी कॉलम में कोई सूचना न भरें।
- आवेदन पत्र के किसी भी कॉलम को अधूरा न छोड़ें।
- हाईस्कूल का अनुक्रमांक, बैंक खाता नंबर आदि किसी से शेयर न करें।
- आवेदन के लिए बनाए गए पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें।
- शिक्षण संस्थान में जमा करने के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट बिना निकाले आवेदन फार्म भरा हुआ नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें