फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने से 150 एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
उभांव के समीप बनी रेलवे पुलिया में मिट्टी भर जाने से खेतों डूबी फसल। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सोनौली-बलिया राजमार्ग पर उभांव ग्राम के समीप रेल अंडर पास से सटे रेलवे की पुलिया मिट्टी से पट गई है। जिससे पानी का निकास नहीं हो पाता। जलनिकास अवरुद्ध होजाने से करीब आधा दर्जन गांवों की 150 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मौका मुआयना कर संबंधित अधिथारियों को पुलिया साफ कराने को लेकर पत्र भी लिखा, लेकिन सांसद के पत्र के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। गौरतलब है कि राजमार्ग पर उभांव ग्राम के पास रेलवे की पुलिया है। किड़ीहरापुर, गोविंदपुर आदि क्षेत्रों से रेल लाइन के किनारे से होकर आया बरसाती पानी पुलिया के नीचे बने नाले के जरिए सरयू नदी में चला जाता था, लेकिन इस समय पुलिया मिट्टी से पूरी तरह पट गई है। बरसाती पानी पुलिया के नाला के जरिए नदी में न जाकर आसपास के गांवों की ओर फैल गया है। जिससे बांसपार बहोरवा, तिरनई, बहोरवां खुर्द, नोनियापुरा, मुबारकपुर आदि ग्रामों की फसल जलमग्न हो गई है। जिससे फसलों के खराब होने का खतरा मंडराने लगा है।
इस बाबत सांसद कुशवाहा ने जिलाधिकारी और मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी लिखा, लेकिन सांसद के पत्र के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसका खामियाजा क्षेत्रीय किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पुलिया को की शीघ्र सफाई कर जलनिकास नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसान दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें