बलिया। नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। तीन शिफ्टों में हुई परीक्षा में कुल 1046 में से 986 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के अलावा दो पर्यवेक्षक लखनऊ के तैनात किए गए थे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टीडी कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में सुबह साढ़े आठ बजे से प्रवेश परीक्षा शुरू र्हुई। पहले शिफ्ट की प्रवेश परीक्षा में 135 में से 125 छात्र-छात्राएं शामिल हुई जबकि 10 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरे शिफ्ट में 843 में से 806 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 37 अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम के शिफ्ट में 68 में से 55 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस शिफ्ट में कुल 13 छात्र अनुपस्थित रहे। इस तरह से तीनों शिफ्ट में 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में दो सहायक केंद्राध्यक्ष, 76 कक्ष निरीक्षक के साथ ही 50 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं लखनऊ यूपीटीयू से आए पर्यवेक्षक डॉ. बृजेंद्र सिंह और डॉ. हनुमान मौर्या कक्षों में निरीक्षण किया।