फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई/गोपीगंज। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। औराई थानाक्षेत्र के बभनौटी में बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि गोपीगंज नगर के लाई बाजार में ट्रक के धक्के से मोपेड सवार युवक की जान चली गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई।
औराई क्षेत्र के बभनौटी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। भदोही क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी भुन्नर (26), राकेश (25) और कमलेश (25) एक ही बाइक से अपनी बहन के यहां औराई क्षेत्र के समधा गांव जा रहे थे। वह बभनौटी के पास पहुुुंचे थे कि भदोही की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे भुन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख कमलेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं मौत की खबर मिलते ही भुन्नर के घर कोहमराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लाई बाजार में मोपेड सवार 30 वर्षीय एक युवक मोपेड पर सामान लादकर कहीं जा रहा था। लाईबाजार के पास एक ट्रक के धक्के से नीचे गिरने से ट्रक के नीचे कुचलने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें