फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फरार चल रहा बस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सड़क हादसे के मामले में फरार चल रहे एक निजी बस के चालक को पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। बस चालक ने स्वारघाट के पास तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मारी थी जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। निजी बस चालक को पकड़ कर स्वारघाट थाना के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने भगोड़े को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2010 को ओम प्रकाश पुत्र देवी सिंह जिला मंडी ने स्वारघाट थाना में अपना बयान दर्ज करवाया था कि वह ट्रक (एचपी69-7219) में बतौर क्लीनर कार्यरत है। ट्रक चालक ईश्वर शर्मा पुत्र हरिराम ट्रक को इसी दिन सीमेंट से भर करके बरमाणा से लुधियाना की ओर निकला। जब वह ट्रक लेकर स्वारघाट के माकड़ू के पास पहुंचे तो उसी समय एक प्राइवेट बस कैंची मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आई व इसके चालक ने बस से आगे चल रहे ट्रक से गलत तरीके से ओवरटेक किया और उनके ट्रक के साथ बस को टकरा दिया जिससे बस में बैठे बच्चों व चालक बस कन्हैया लाल पुत्र मोहनलाल जिला मंडी को भी चोटें लगीं। इसके बाद ट्रक चालक डर के मारे मौके से भाग गया।
विज्ञापन

क्लीनर ने बताया कि यह हादसा बस चालक कन्हैया लाल की तेज रफ्तारी के कारण हुआ है जिस पर पुलिस थाना स्वारघाट में बस चालक कन्हैयालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे जमानत भी मिल गई। मुकदमा का ट्रायल जेएमआईसी बिलासपुर में चला और अदालत से कन्हैया लाल को कई बार अदालत में पेश होने के लिए समन, नोटिस, जमानतीय व गैरजमानतीय वारंट भी जारी हुए लेकिन कन्हैया लाल अदालत में पेशी के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद जेएमआईसी बिलासपुर ने 23 मई 2016 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया जिसकी तलाश पीओ सेल की टीम ने शुरू की। कन्हैयालाल पेशे से चालक था जिसका पता नहीं चल रहा था। इसके लिए पीओ सेल की टीम ने अपने गुप्तचर कायम किए जिसके बाद पता चला कि वह मंडी में गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन

पीओ सेल बिलासपुर की टीम के प्रभारी मुख्य आरक्षी दौलत राम, राज कुमार व रवि गौतम ने 11 फरवरी को मंडी के कनैड़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया जिसे आगामी कार्रवाई के लिए स्वारघाट थाना के हवाले कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगोड़े को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें