चोरों को लेकर बैरिया पुलिस ने का अभियान सफल दिखाई दे रहा है। दो अलग-अलग स्थानो से 14 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी हुआ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार क्विंटल बरामद भी कर लिया। चार को हिरासत में भी लिया गया है और पुलिस छानबीन कर रही है।
बैरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 16 बंडल लोहे का सरिया चोर उठा ले गए। कस्बे में हुई चोरी की शिकायत पर 112 नम्बर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह बंडल में रखा चार क्विंटल सरिया बरामद कर लिया। मामले में पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। कस्बा स्थित मांझी मार्ग पर तहसील मोड़ के निकट मनीष गुप्ता अपना मकान बनवा रहे हैं। रविवार की देर रात चारों ने उनका छह बंडल में रखा चार क्विंटल लोहे की सरिया उड़ा दिया।
विज्ञापन
सुबह मनीष गुप्ता ने जब देखा कि लोहे की सरिया गायब है। उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो चोरी का रहस्य खुल गया। पुलिस ने चोरी हुई लोहे की सरिया को बरामद करने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में मनीष गुप्ता ने एफआईआर के लिए तहरीर दी है। वहीं दयाछपरा में जल निगम की तरफ से ईगल कम्पनी की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
उक्त निर्माणाधीन पानी टंकी से भी रविवार की रात में 10 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी होने की तहरीर प्रदीप कुमार यादव ने बैरिया थाने में दी। इस बाबत निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि कस्बा निवासी मनीष गुप्ता का चार क्विंटल लोहे की सरिया चोरी हुआ था जिसे पुलिस बरामद कर लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दयाछपरा स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी से लोहे का सरिया चोरी के मामले में जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।