फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला समेत 14 ने कोरोना को हराया, लौटे घर

विज्ञापन
बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल से ठीक होकर घर जा रही महिला को आवश्यक दिशा निर्देश देते किशन जैन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच राहत भरी खबर है। बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में स्वस्थ हुई एक 63 वर्षीय महिला और अन्य लोगों को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके पहले भी 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सभी को होम क्वारंटीन रहने और सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को भी तीन कोरोना पाजिटिव पाए गए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 52 हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो पचास फीसदी मरीज अस्पताल से ठीक होकर जा चुके हैं। सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और कोरोना के नोडल विपिन कुमार जैन की मौजूदगी में सभी मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया। जैन ने सभी से एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने, मास्क का इस्तेमाल करने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। बताया कि डिस्चार्ज सभी लोगों को एक हजार रुपये उनके खाते में भेजा जाएगा और अगले दिन उनके घर राशन भी पहुंच जाएगा। युवाओं से कहा कि यदि वे चाहें तो मनरेगा का जॉबकार्ड बनवा कर अपने गांव में ही काम कर सकते हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 14 मरीजों ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया। जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट हुई, ठीक हुए लोगों ने अधिकारियों और डॉक्टरों को थैंक्स बोला। यह क्षण पूरे सरकारी महकमे के लिए गौरवान्वित करने वाला था।
-
उम्र 63, हौसला: जवान, दी कोरोना को मात
बसंतपुर अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटी 63 वर्षीय वृद्धा रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना पर खुशी से झूम उठी। दरअसल, 60 वर्ष के ऊपर के मरीज को अक्सर मंडलीय स्तर पर बने फैसिलिटी सेंटर में रेफर कर दिया जाता है, लेकिन यहां एल-1 अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा दी गई। मेडिकल स्टाफ ने वृद्धा का विशेष तौर पर ख्याल रखा। आयुर्वेदिक औषधि, च्वयनप्रास आदि समय-समय पर दिया गया। इसी का परिणाम रहा कि महज एक हफ्ते में ही महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई और उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ होने के बाद घर जाने की सूचना जैसे ही महिला को मिली, वह खुशी से झूम उठी। वजह कि अस्पताल में आने के बाद से ही वह रोज पूछती थी कि घर कब जाऊंगी। जाते समय उसके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। वृद्धा ने वहां मौजूद संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन समेत सभी डॉक्टरों को हाथ जोड़कर अभिवादन और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

-
आगामी रणनीति पर की चर्चा, बढ़ाया हौसला
संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने सभी ठीक हुए मरीजों को घर भेजने के बाद अस्पताल के बाहर ही सभी मेडिकल स्टाफ के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने शासन की ओर से मिल रही ताजा गाइडलाइन से लेकर मरीजों की व्यवस्था की बेहतरी पर बातचीत की। डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, आप लोगों की ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत का ही परिणाम है कि जिले में एक हफ्ते से भी कम समय में मरीज रिकवर हो रहे हैं। डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया कि इस महामारी में बिना रुके, बिना थके तब तक काम करते रहेंगे, जब तक इस महामारी पर विजय नहीं पा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें