फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वेस्टर की चिंगारी से 14 बीघे फसल राख

विज्ञापन
नरही गांव स्थित खेत में लगी आग में जला खेत में रखा गया गेहूं का बोझ। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरहीं। पछुआ हवा के चलते खेतों में फसल सूख चुकी है। ऐसे में एक चिंगारी भी विकराल रूप धारण कर ले रही है। बघौना गांव के बाहर खेत में खड़ी 14 बीघे गेहूं की फसल हार्वेस्टर की चिंगारी से जलकर राख हो गई। किसानों के अनुसार उन्हें करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी किसान डॉ अनिल राय, हरिहर राय, शिवशंकर राय, मृत्युंजय राय, नागेश्वर राय, निशा देवी के खेत में करीब 14 बीघा गेहूं की फसल खड़ी थी। हार्वेस्टर से कटाई की जा रही थी। रविवार की दोपहर 1:30 बजे हार्वेस्टर की चिंगारी से खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते 14 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस एवं फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। डॉ. अनिल राय ने बताया कि इस अग्निकांड में ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इन दिनों फसलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
उधर, नरही गांव में खलिहान में आग लगने से 450 बोझ गेहूं राख हो गया। स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लाख प्रयास करने के बावजूद भी नरहीं गांव निवासी किसान शुभ नारायण राय व सदानंद राय का लगभग 450 बोझ गेहूं और झोपड़ी में रखा डीजल इंजन सहित झोपड़ी जलकर राख हो गई। अगल-बगल खड़े खेत बच गए। आग बुझने के घंटे भर बाद दमकल मौके पर पहुंची और अपना खानापूर्ति करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें