बलिया। जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय की अध्यक्षता में वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने अपनी कविता के माध्यम से उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। जिला सूचना अधिकारी एके पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण में पटेल की भूमिका इनको महान बनाने के लिए पर्याप्त है। सूरज समदर्शी, अमावश बेताब, फतेहचन्द बेचैन, सुरेश्वर अनाम ने भी सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सूचना विभाग फजलुर्रहमान, संरक्षक अमर सिंह राना, शंकर शरण, देश दीपक यादव आदि मौजूद थे। संचालन प्रचार सहायक रामाकांत चौहान ने किया।