फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में एक कार तथा दो बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में शार्ट सर्किट की चिंगारी से एक कार, दो बाइक जल गईं। और एक गाय समेत पांच मवेशी झुलस गए। आग से मवेशियों को बचाने गया एक युवक भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंच सके। आखिर लोगों ने ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र राजपूत नेवरी मोहल्ले में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली के शार्ट-सर्किट होने से एक मड़हे में आग लग गई। जिसके नीचे खड़ी एक कार, दो बाइक धू-धूकर जलने लगा। वहीं पास में बांधी गई एक गाय और चार बकरियां भी झुलस गई। जिसे बचाने के लिए गए। ओमप्रकाश भारती भी झुलस गया। आग की लपटों के विकराल रुप को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दे दी। सूचना के बाद भी दस्ता का कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा तो आसपास के लोगों खुद मेहनत कर आग पर काबू पाया। इस आग में विशाल कुमार पटेल की एक कार, एक बाइक, बरमेश्वर भारती की एक बाइक, शिवजी भारती की एक गाय तथा नन्हे गोंड की एक बकरी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें