बलिया (सिकंदरपुर)। क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र पंदह अंतर्गत बिना मान्यता के चल रहे 25 विद्यालयों को नोटिस दिया है। शिक्षा क्षेत्र पंदह में बिना मान्यता के संचालित 25 विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चिह्नित किया गया था।
एसडी पब्लिक स्कूल डकीनगंज, दमयंती शिक्षण संस्थान ड्कीनगंज, आदर्श शिक्षण संस्थान एकइल, ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल महुलानपार , एपैक्स पब्लिक स्कूल दादर, डोफोडिल पब्लिक स्कूल बरवा, श्री लाल बहादुर शास्त्री प्राइमरी स्कूल खड़सरा, मदरसा कडसर, हरिद्वार गौरीशंकर प्राथमिक स्कूल गढमलपुर, हरिद्वार गौरीशंकर जूनियर हाई स्कूल गढ़मलपुर, नागेश्वरी देवी जूनियर हाई स्कूल उकछी , शिवाजी पब्लिक स्कूल गढमलपुर ,सोमरिया देवी प्राथमिक विद्यालय मेंउली ,बुचिया देवी प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह, एमएच मेमोरियल स्कूल पन्दह, हरिजन प्राथमिक विद्यालय बहेरी, आशा पब्लिक स्कूल पन्दह, लक्ष्मी परोपकार स्कूल खेजुरी, नॉलेज पब्लिक स्कूल जनुआन, मां भगवती पब्लिक स्कूल उससा, सुंदरी कान्वेंट स्कूल धर्मपुर मठिया, एसके नेशनल स्कूल उससा, भृगुनाथ कान्वेंट स्कूल उससा, कैमलिन पब्लिक स्कूल पुर, मदरसा रौशन उलूम पुर शामिल है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पन्दह एसएन त्रिपाठी ने कहा कि अब तक चिह्नित 25 विद्यालयों की नोटिस जारी कर बंद करने का आदेश दिया गया है। बताया कि नोटिस के बाद भी यदि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिलेंगे तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।