फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1310 को लगा कोविड-19 का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पहले चरण में अनुपस्थित 2866 लोगों में से 1310 स्वास्थ्यकर्मियों को 18 केंद्रों पर सोमवार को कोरोना टीका का पहला डोज लगा। जबकि इसमें से 224 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में चले रहे कोरोना टीकाकरण के पहले चक्र से अब तक रहे अनुपस्थित 2866 लोगों में से 1310 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। वहीं 224 लोगों को दूसरी डोज दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुये यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुए हैं। बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगाया जाता है। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें