मनियर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में बने विद्यालय भवन का उदघाटन करते पूर्व व
- फोटो : BALLIA
मनियर। शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा के प्रांगण में 381701 रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय, प्रधानाध्यापक कक्ष, चहारदीवारी के उद्घाटन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात विद्यालय में बने भवन का उद्घाटन पूर्व विधायक भगवान पाठक, चहारदीवारी का खंड विकास अधिकारी मनियर रमेश कुमार यादव और सामुदायिक शौचालय व प्रधानाध्यापक कक्ष का रेवती चेयरमैन कनक शंकर पांडेय व नवागत थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने किया।
इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार सर्व समाज की शिक्षा देता है। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। इसी विद्यालय से पढ़े-लिखे छात्र-छात्राएं ऊंची मंजिल तक पहुंचने में सफल होते हैं। स्कूल में पढ़ाई के समय जो भी छात्र-छात्राएं शिक्षा का मंदिर नहीं समझते, उसे कामयाबी नहीं मिल पाती है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का श्रीराम तिवारी उर्फ बब्लू ने अंगवस्त्रम् और बुक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभाकर शुक्ला, प्रधानाध्यापक नंदजी, अमर नाथ तिवारी, अजय सिंह, सतीश चंद्र वर्मा, कमलेश्वर पांडेय, इंद्रावती देवी, जेपी यादव, त्रिलोकी नाथ पांडेय, प्रेमचंद मिश्रा, योगेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, रघुनाथ प्रसाद, रामदेव यादव, भोला सिंह, भवानी यादव, संतोष उपाध्याय आदि रहे।