फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 387 में से 126 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
नगर के रामपुर ​स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेला में उप​स्थित युवक और युवतिया।सं
विज्ञापन
बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 387 में से 126 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ।
विज्ञापन




युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लिए राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें एमआरएफ, बजाज, अपोलो टायर कंपनी ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में छह युवतियों ने प्रतिभाग किया। एमआरएफ के एचआर आरती मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आई छह युवतियों में चार युवतियों और 38 युवकों का चयन किया गया। अपोलो कंपनी के एचआर आदित्य अरोरा ने बताया कि कंपनी में अप्रेटिंस के लिए 47 युवाओं का चयन किया गया। जबकि बजाज कंपनी के एचआर आकांक्षा पाठक ने बताया कि कंपनी में अप्रेटिंस के लिए 37 युवाओं का चयन किया गया। इन युवाओं को गुजरात और नोएडा में अप्रेटिंस करने के बाद कंपनी में नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. रवि नाथ तिवारी, विकास दूबे, विनोद सिंह, बिजेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा, राजनारायण, सुरेश पान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें