फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों की लेट-लतीफी से व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। वाराणसी और भटनी के बीच चलने वाली 55122 डाउन पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से रोजाना कई घंटे विलंबित चल रही है, जिससे नगर के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं गंतव्य तक लेट पहुंचने से यात्रियों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि सुबह के समय वाराणसी की ओर से आने वाली यह पहली पैसेंजर ट्रेन हैैै।
विज्ञापन

इससे चकरा रोड, कि रीहरापुर, गोविंदपुर आदि स्टेशनों से रोजाना भारी संख्या में लोग बेल्थरारोड पहुंच जीवनोपयोगी वस्तुओं की खरीद-बिक्री करते हैं, लेकिन ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री बेल्थरारोड न आकर दूसरे स्थानों से व्यापार करने लगे हैं। इससे नगर का व्यापार दिनोंदिन चौपट होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलखंड पर चलने वाली सवारी ट्रेनों का कमोवेश यही हाल है, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों का समयबद्ध परिचालन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझ कर ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर लेट किया जाता है। उन्होंने रेल प्रशासन से समयबद्ध ट्रेन परिचालन की मांग की है, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें