फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल और वल्नरेबिलिटी वाले मतदेय स्थलों की सूची कराएं उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों के चिह्नांकन को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिन्हांकन और वल्नरेबिलिटी मैपिंग के संबंध में सभी एसडीएम और सीओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि शीघ्र ऐसे मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध करा दें। इनके जो मानक है, उसको एक बार फिर अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाने के दरोगा व सिपाहियों के सहयोग से देख लें। बिहार प्रांत से सटे अगर कोई बूथ छूट गया हो तो उसे भी इसी श्रेणी में रखें। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उपयोगिता को देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें