फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित संविदाकर्मियों ने ठप की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित विद्दुत उपकेंद्र पर एक वर्ष से कार्यरत संविदाकर्मियों को नौ माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज संविदा विद्युत कर्मियों ने गुरुवार की सुबह सात बजे से विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद दी। इसके कारण 60 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लगभग 60 से अधिक गांवो को रोशन करने वाला विद्युत उपकेंद्र सोनवानी पर कार्यरत विद्युत संविदा कर्मियों का करीब नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों व ठेकेदार को कई बार लिखित व मौखिक रुप से अवगत कराथकर मानदेय की मांग की गई। लेकिन इसको लेकर अधिकारी व ठेकेदार चुप्पी साधे रहे। इससे आक्रोशित संविदाकर्मियों ने गुरुवार की सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से ठप हो गई। विद्दुत उपकेंद्र सोनवानी पर तैनात सोनू सिंह, मुन्ना यादव मारकंडेय आदि का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन- रात विद्युत विभाग के कार्य में सहयोग करते हैं। लेकिन विभाग द्वारा मानदेय दिए जाने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय केवल तीन माह का दिया गया और इसके बाद से अब तक का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते हम संविदा कर्मी अपने भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। विद्युत उपकेंद्र सोनवानी का ताला बंद है और कोई सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है। ऊधर, सुबह से ही बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण गांवों के लोग परेशान हैं। इस बाबत अधिशासी अभियंता अर्जुन राम ने कहा कि सात-आठ माह का मानदेय बाकी है। संविदा कर्मियों से बात हो रही है। शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा और मामले का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें