फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा राम मंदिर का विधेयक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। भाजपा के सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर से संबंधित विधेयक निश्चित रूप से पेश होगा। विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो पाया तो अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने ये बातें शुक्रवार की शाम डाक बंगला प्रांगण में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

सांसद कुशवाहा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर हो रहा आंदोलन इस बार निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा। 11 दिसंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर से संबंधित विधेयक निश्चित रूप से पेश होगा। संसद में कानून बनाने के लिए बहस से जनता देख लेगी कि कौन राजनीतिक दल मंदिर के पक्ष में और कौन विपक्ष में है। कहा कि लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत होने के कारण यह पारित हो जाएगा, लेकिन राज्यसभा में पास होगा या नहीं, यह तय नहीं है। राज्यसभा में यह पारित नहीं हो पाया तो सरकार अध्यादेश के जरिये मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र के 29 अक्टूबर से नियमित सुनवाई के फैसले से आम लोगों में यह संदेश गया था कि न्यायालय इस मसले पर गंभीर है लेकिन पिछली सुनवाई के समय इस मुकदमे को जिस तरह दरकिनार किया गया, उससे देश के हिंदू जनमानस में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें