फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर नगर के प्रमुख मार्गों तथा महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। श्रद्धालुओं ने पैदल ही संगम स्थल तक दूरी तय किया और स्नान करने के बाद दानपुण्य किया।
विज्ञापन

जनपद के अलावा गैर जनपद के लाखों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्घालुओं ने शिवरामपुर गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। बाबा बालेश्वर व भृगु मंदिर में दर्शन पूजन कर ददरी मेले में जमकर खरीदारी की और झूला, चर्खी और सर्कस का लुत्फ उठाया। इस दौरान गंगा घाट, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर के विभिन्न मार्ग तथा महावीर घाट से शिवरामपुर घाट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स मौजूद रही। जिला मजिस्ट्रेट भवानी सिंह खंगारौत ने 16 सेक्टर में विभाजित कर सेक्टरवार मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया था। इसके अलावा, पीएसी, एनडीआरएफ और अश्वरोही तैनात रहे। वहीं, जनपद के अलावा वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही जिले से 72 सब इंस्पेक्टर, 81 हेड कांस्टेबल, 350 कांस्टेबल, 50 महिला आरक्षियों को जगह-जगह तैनात किया गया था।

बैरियर पर यातायात और सिविल पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद
बलिया। नगर में जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। इसके लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर नगर से बाहर पांच बैरियर लगाए गए थे। इसमें राजधानी रोड पर माल्देपुर, बैरिया रोड पर पिपरा ढांला, बांसडीह पर तिखमपुर मंडी, सिकंदरपुर रोड पर बहादुरपुर, गड़वार रोड पर पौहारीपुर में बैरियर लगाए गए थे। जहां यातायात पुलिस संग सिविल पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें