फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉफ मैराथन में दौड़े 289 धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अमर शहीद मंगल पांडेय की 187वीं जयंती पर मंगलवार को शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति कारो की ओर से हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। कदम चौराहा से नरहीं तक कुल 21 किमी की दौड़ में 289 धावक शामिल हुए। शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह व खेल अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया। मैराथन में वाराणसी के रंजीत कुमार पटेल ने एक घंटा नौ मिनट में दौड़ पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हॉफ मैराथन शहर के कदम चौराहा से सुबह 8.25 पर शुरु होकर चितबड़ागांव मोड़ होते नरहीं तक पहुंचा। धावकों की सुविधा के लिए प्रत्येक दो किमी पर पानी का बूथ लगाया गया था। इसके बाद नरहीं स्थित श्रीकृष्णा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंघल ने प्रथम विजेता रंजीत कुमार पटेल को 21 हजार, द्वितीय स्थान पर एक घंटा नौ मिनट 27 सेकेंड में पूरा करने वाले वाराणसी के सुनील कुमार यादव को 15 हजार और बलिया के ईश्वर चंद वर्मा एक घंटा नौ मिनट 43 सेकेंड पूरा कर तृतीय स्थान पाने वाले को 10 हजार का चेक व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा 11 धावकों को नगदी व प्रमाण पत्र तथा 24 धावकों को राज्यस्तरीय प्रमाण पत्र एवं दौड़ पूरा करने वाले धावकों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विधायक सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय जैसे वीरों की शहादत पर ही हम स्वतंत्र हैं और शहीदों की याद में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।
इस मौके पर रविकांत उपाध्याय लालू, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, कालीकांत राय, अजीत कुमार ङ्क्षसह, मो. खुर्शीद, राजाराम उपाध्याय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक राय, इंदुशेखर त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, पंकज सिंह, जितेंद्र नाथ राय आदि थे। आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक, शशिकांत चतुर्वेदी आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें