बलिया। जिला खो-खो संघ बलिया के तत्वावधान में सीनियर जिला खो-खो लीग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन मंगलवार को तहसीली स्कूल के प्रांगण में हुआ। जिसमें जिले की बालक और बालिका वर्ग में कुल पंद्रह स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग के पुल मैचों में सनबीम स्कूल अगरसंडा ने होराइजन स्कूल गड़वार को छह प्वाइंट से तथा बीपी ज्ञानस्थली चोगड़ा को 4 प्वाइंट से, सेक्रेट हर्ट सहरसपाली ने राधाकृष्ण एकेडमी सवरुबांध को 10 प्वाइंट से हराया। बालिका संवर्ग के पुल मैचों में सेक्रेट हर्ट ने देव पब्लिक स्कूल दिउली बांसडीहरोड को एक प्वाइंट पॉइंट से, कस्तूरबा रसड़ा ने सनबीम स्कूल को 9 प्वाइंट से, कस्तूरबा रेवती ने बीपी ज्ञानस्थली चोगड़ा को नौ प्वाइंट से, तहसीली स्कूल बलिया ने नायक क्लब बलिया को 9 प्वाइंट से हराया।
मैच का शुभारंभ श्रीमती सुधा त्रिपाठी (वार्डेन कस्तूरबा रसड़ा) एवं ममता सिंह (वार्डेन कस्तूरबा रेवती) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया ।कल के मैच सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे। मैच में निर्णायक का कार्य अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, पंकज दुबे, राजेश कुमार दुबे, अनिल मिश्रा, अनिल कनौजिया, मु. वसीम, और चंद्रभानु सिंह ने किया। आयोजन अध्यक्ष प्रशांत कुमार पांडेय, सचिव कनक चक्रधर के साथ साथ, सतेंद्र राय,(डीसी निर्माण), सुधीर पांडेय,(डीसी सर्व शिक्षा अभियान), ओमप्रकाश सिंह(डीसी समेकित शिक्षा), कामना चौधरी, पंकज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, बादल, अभिषेक तिवारी, प्राची सिंह, अजीत, शिवम, राकेश, राजन, पवन आदि भी मौजूद रहे ।