फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप : ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष रखी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर एकौना गांव में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के समक्ष ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी मुख्य मांग गांव की कच्ची सड़क रही, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सदर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ अशोक कुमार को निर्देशित करते हुए 28 दिसंबर को जेई व फोर्स के साथ पैमाइश कर प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। ताकि तत्काल मिट्टी मनरेगा के तहत डाली जा सके।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राजपुर एकौना, नवकागांव, बबुरानी, नेमछपरा, नयी बस्ती बजरहां, उदवन छपरा के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए सड़क नहीं हैं। जिससे पांच गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। इसलिए जनहित में हुलासोसती स्थान से दक्षिण कृपाल बाबा स्थान तक लगभग दो किमी सड़क बनाने की मांग की। ताकि रात में किसी की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल या अन्य कार्य के लिए आसानी से आवागमन हो सके । इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए रामपुर में स्थापित पानी टंकी से मोटा पाइप डालना अति आवश्यक है। जिससे पांचों गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब हो सके । इस मौके पर विकास कुमार सिंह, राजीव सिंह, रजनीश सिंह, निलू, गुलाब पासवान, कैलास नाथ ठाकुर, विक्रमा चौबे, स्वामी नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें