फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग बिजली सप्लाई बंद कर दे रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस भीषण गर्मी में अंधेरे के साथ ही नींद पूरी नहीं हो पा रही है। एक जुलाई से बिजली विभाग के पुराने ढर्रे पर चलने के कारण योगी सरकार के 18 से 24 घंटे बिजली सप्लाई के फरमान की किरकिरी हो रही है। बावजूद विद्युत विभाग उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के शहरों में 24, तहसील में 20 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का फरमान जारी किया था। जिसके बाद विद्युत विभाग ने मानक के अनुरूप विद्युत आपूर्ति शुरू कर दिया था। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी राहत मिली। लेकिन एक जुलाई से विद्युत विभाग अपने पुराने ढर्रे पर चलते हुए बिजली कटौती करना शुरू कर दिया। जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश या हल्की हवा चालू होते ही बिजली विभाग तत्काल बिजली आपूर्ति ठप कर दे रहा है। जबकि शहर में उसी बारिश व हवा में विद्युत सप्लाई कर रहा है। उन्होंने मांग किया कि योगी सरकार के फरमान के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई की जाय।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें