चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में मंत्री बनने के बाद राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रथम आगमन पर रविवार को ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तमाम समस्याओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया, जिसे जल्द निस्तारण करने का मंत्री ने आश्वासन दिया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण कोट अजोरपुर, भीखारीपुर, मझरिया, इन्दरपुर, नई बस्ती इंदरपुर, मिल्की इत्यादि दर्जनों गावों का सम्पर्क रामपुर चिट होते हुए राज्य मार्ग से जुड़ा हुआ है, जो काफी प्रभावित हुआ है। उसे यथा शीघ्र ठीक कराने का अश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री मोदी और योगी के उपलब्धियों को एक-एक कर बताया।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, मलीक तिवारी, रामजी सिंह, कमला कांत सिंह, रोहित सिंह, राजेश गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, केशव प्रसाद, वाल्मीकि प्रसाद, मनमोहन सिंह, रामाकांत सिंह, अवध किशोर सिंह, अमरनाथ, विश्वनाथ सिंह, कामेश्वर सिंह, रामप्रवेश सिंह, संजय सिंह आदि क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।