फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत छात्र सहायता समिति की ओर से एलआईसी मालगोदाम रोड पर रविवार सुबह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की ओर से सड़क के किनारे पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन

यह अभियान हमारे नगर को हरा-भरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने कहा कि संस्था में पूरे जनपद में पांच लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। महामंत्री धनंजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत पूरे जनपद में भिन्न-भिन्न स्थानों पर पौधारोपण समिति की ओर से होता रहेगा।
व्यापारी सुनील परख, उपाध्यक्ष राकेश कुमार आनंद, अतुल सिंह, रामेश्वर वर्मा, राकेश वर्मा, एके सिंह, अखिलानंद तिवारी, अशोक सिंह, दिग्विजय पाण्डेय, नवीन वर्मा, प्रमोद राय, विनोद वर्मा, विनय जायसवाल, अमित कसेरा, दीवान, हीराजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें