फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मरम्मत न होने से शोपीस बने 12 एसी, खरीदे पांच कूलर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीन एसी के बावजूद मेडिकल वार्ड में कूलर लगाते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
बलिया। गर्मी बढ़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन एसी की सर्विसिंग समय से नहीं करा पाया है। इस कारण ये दीवार की शोभा बढ़ा रहे हैं। इमरजेंसी कक्ष सहित सात ओपीडी व चार वार्डों में लगी 12 एसी सर्विसिंग के अभाव में शोपीस बने हैं। पांच कूलर की खरीदारी कर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि पूर्व में सामाजिक संगठन से मिले तीन बड़े कूलर स्टोर में खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


जिले में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने से लू के लक्षण वाले मरीजों से वार्ड भर गया था। मरीजों के लिए वार्ड में लगे एसी की समय से सर्विसिंग नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में लू से बचाव के सभी संसाधन मौजूद होने का दावा कर रहा है। इमरजेंसी कक्ष में गर्मी में 24 घंटे चिकित्सक व कर्मचारी मरीजों का इलाज करते हैं। एसी लगा है, लेकिन वह मरम्मत के अभाव में किसी काम का नहीं है। पिछले वर्ष कर्मचारियों ने चंदा जुटाकर मरम्मत कराई थी। एसी की मरम्मत के लिए कई बार इंडेंट में लिख कर गया, लेकिन एक माह बाद भी मरम्मत नहीं हुई।
सोमवार को बड़ा वाला नया कूलर लगाया गया। इससे राहत तो मिल रही है, लेकिन तेज आवाज व हवा के कारण काम करना मुश्किल हो जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, ओपीडी संख्या दो, तीन, 17, 19, 20, 21 व बर्न वार्ड में लगे एसी की सर्विसिंग नहीं हो पाई है। मेडिकल, हड्डी, बच्चा व सर्जिल वार्ड में लगे कूलर पानी नहीं होने से गर्म हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए बड़ा कूलर लगाया जा रहा है। एसी की मरम्मत कराई जा रही है। मरीजों की सुविधा का विशेष ख्याल है। इलाज के लिए सभी इंतजाम हैं। - डॉक्टर एसके यादव, सीएमएस।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें