फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाब पर पहुंचा सुदिष्टपुरी का अश्व मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम परिसर कोटवा गांव के पूरब सुदिष्टपुरी में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला का शुभारंभ हो चुका है। 11 दिसंबर तक चलने वाले इस अश्व मेला में खरीद बिक्री शुरुआती दौर में ही चरम पर है।
विज्ञापन

अश्व मेला में सेमरी, बक्सर, सहरसा, भोजपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, जहानाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ आदि दूर दराज से अश्व पालक व व्यापारी अपने अपने घोड़े को लेकर आए हैं। मेले में शिवपुर कपूर दियर बयासी से अपनी घोड़ी लेकर आए रामेश्वर यादव अपनी घोड़ी की कीमत सात लाख मांग रहे हैं। रामेश्वर ने बताया कि ग्राहकों की ओर से पांच लाख तक कीमत दी जा रही है लेकिन वह कम कीमत पर नहीं बेचेंगे। सेमरी के अश्व व्यापारी रामजस ने सोमवार को दिन भर में 11 घोड़े की खरीद-बिक्री की गई। मेले में आने वाले व्यापारियों व ग्राहकों के लिये खाने पीने वाले सामानों व अश्वों के लिये उपयोगी सामानों की भी दुकानें लग गयी हैं। यह अश्व मेला 11 दिसंबर तक चलेगा। 12 दिसंबर अगहन सुदी पंचमी के दिन लाखों लोग सुदिष्ट बाबा के पूजन व दर्शन करने के साथ ही मुख्य मेला शुरू होगा।
बताया जाता है कि परंपरागत ढंग से अश्व पालक व कृषक यहां दो तरह के घोड़ा घोड़ी खरीदते हैं। पहले तो शौकीन लोग आकर्षक व अच्छे नस्ल के घोड़े खरीदते हैं जिसकी कीमत काफी अधिक होती है। दूसरे कृषि उपयोग के लिये जिससे व खेतो में जाने व बोझ लाने का काम करते हैं। पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि गौरीशंकर गुप्ता लगातार अपने ग्राम पंचायत के सहयोगियो के साथ मेले मेंरह कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें