फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण व जाम से लोग बेहाल, अधिकारी उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार में स्थित सब्जी मंडी में हो रहे अतिक्रमण और गंदगी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं लेकिन इसे लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों को रोजाना फजीहत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सब्जी दुकानदारों के अलावा मोबाइल दुकानदारों द्वारा गाना डाउनलोड करने के लिए काउंटर के रास्ते पर ही रख दिया गया है। इसके अलावा किराने के दुकानदारों द्वारा रानीगंज मुख्य मार्ग से लेकर पैसर हाट तक रास्तों के दोनों तरफ पूरी तरह से सड़क तक दुकान लगा दिया जाता है। कई दुकानदार तो अतिक्रमण कर स्थाई रूप से टीन सेड आदि लगवा कर चुके हैं। रही सही कसर को बाजार में खरीदारी करने वाले लोग अपनी बाइक, साइकिल आदि को रास्ते पर खड़ी कर पूरा कर देते हैं। इसके चलते, हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया गया लेकिन सब्जी मंडी में हो रहे अतिक्रमण की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें