फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलेंज कप पर मनियर का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज मनियर के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को बलिया व मनियर के टीमों के बीच खेला गया। दो बार के टाई ब्रेकर में मनियर की टीम 3-2 से विजयी होकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैच समापन के मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह तथा खिलाड़ियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मैच का उद्घाटन मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक व कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद खेल की शुरुआत गेंद को किक मारकर कराई। खेल के शुरूआत में ही बलिया की टीम ने एक गोल दाग कर अपनी बढ़त बना ली। मैच का टाइम समाप्त होने से 10 मिनट पहले मनियर की टीम ने एक गोल दागकर मैच को ड्रां कर दिया। रैफरी ने दोनों टीमों को पांच पांच बार टाईब्रेकर दिया फिर भी मैच ड्रा हो गया। जिसके बाद दोबारा दोनों टीमों को तीन तीन बाल और दिए गए। जिसमें बलिया की टीम ने दो गोल मारी और मनियर की टीम ने तीनों बाल पर तीन गोल मार कर 3-2 से विजयी होकर शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंचानंद यादव, भाजपा नेता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रविंदर सिंह, तनवीर अहमद, राजेश सिंह, पवन कुमार सिंह रहे। मैच में कमेंटेटर की भूमिका राजू सिंह इरशाद और नीरज सिंह और रेफरी अरविन्द कुमार कनौजिया रहे। मैच की अध्यक्षता सत्यदेव सिंह तथा कार्यक्त्रस्म के आयोजक अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें