दुबहर। क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार के दिन भारी गहमागहमी के बीच विभिन्न पदों के लिए नामांकन संपन्न हो गया ।
छात्र संघ चुनाव वर्ष 2017- 18 के नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार सिंह एवं दीपक कुमार यादव ,महामंत्री पद के लिए अभिषेक कुमार एवं दुर्गेश कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए राज और सिंटू कुमार वही पुस्तकालय मंत्री के लिए बबलू पान्डेय तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए मनीष कुमार दुबे ने निर्धारित प्रारुप पर नामांकन चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन के उत्साह में विभिन्न पदों पर छात्र नेताओं ने पूरे गाजे-बाजे बैनर पोस्टर के साथ जुलूस की तैयारी भी कर रखी थी लेकिन प्रशासन के बैरिकेडिंग के चलते विद्यालय के पास उनको फटकने भी नहीं दिया गया हालांकि कई बार छात्रों के जुलूस से पुलिस की टकराने की नौबत भी उत्पन्न हुई। लेकिन स्थानीय पुलिस तथा वरिष्ठ छात्र नेताओं के समझाने बुझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। मतदान के दौरान विद्यालय के प्रचार डॉ दिग्विजय सिंह एवं चुनाव अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार आर्य पूनम राय आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान नामांकन की व्यवस्था में दुबहर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे मयफोर्स मौजूद रहे।