फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसमय में जनमानस में छाए शहीद रामानुज: रामइकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। शहीद रामानुज का 34वां शहादत दिवस उनके विचारों व रचनात्मक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने में शहीद रामानुज स्मारक शतत प्रत्यनशील है। इस आशय की जानकारी पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने गुरुवार को डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि बलिया हमेशा से ही शहादत में अग्रणी रहा है। प्रधानपुर निवासी रामानुज अल्प समय में जनमानस के पटल पर छा गये। इसीलिए उनके त्याग एवम बलिदान को जनता भूला नहीं पाती है। प्रत्येक वर्ष सात सितंबर को बखरिया डीह में आयोजित शहादत दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री समेत अनेक महान लोगों ने शिरकत किया, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कहा कि उनकी प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह 13 फरवरी को शहीद रामानुज इण्टर कालेज प्रधानपुर में करेंगे। बखरियाडीह बंधा के चौड़ीकरण के लिये मुख्यमंत्री के यहां प्रस्ताव भेजा गया है। मेला के संयोजक प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि मेला की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा केंद्रीय मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें