इब्राहिमपट्टी। क्षेत्र के 17 शाखाओं का संचालन करने वाला उप डाकघर किड़ीहरापुर का पिछले दो महीनों से नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त है। जिससे उपभोक्ताओं को लेनदेन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कर्मचारियों से लोगों की तू तू मैं मैं भी हो रही है। कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों सहित भारतीय दूर संचार निगम से की। लेकिन समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हुआ। जिससे उपभोक्त परेशान हैं।
बता दें कि किड़ीहरापुर स्थित उप डाकघर के अंतर्गत 17 शाखाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें करीब 15,000 बचत खाते व 25000 आवर्ती जमा खाता के साथ अन्य खाते उपभोक्ताओं के संचालित है। जिसके लेन देन करने के लिए सैकड़ों उपभोक्ता हर रोज आते हैं। लेकिन नेटवर्क की समस्या से हर रोज उपभोक्ताओं को मायूस घर लौटना पड़ता है। वहीं उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच नेटवर्क को लेकर तू-तू, मैं-मैं भी होती है। डाकघर के कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं डाकपाल सुनील यादव ने बताया कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों सहित अधिकारियों से दर्जनों बार की गई है। लेकिन नतीजा सिफर रहा है। इस संबंध में रसड़ा एसडीओ बिलास चौहान ने बताया कि सड़क की चौड़ीकरण होने के चलते केविल कट गई है। एक हप्ते के अंदर इसे ठीक कर दिया जाएगा।