फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से मासूम सहित चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की शाम मासूम सहित चार लोग करेंट से झुलस गए। इनमें दो महिलाओं समेत एक किशोर भी शामिल हैं। झुलसे लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी संतोष कुमार की चार वर्षीय पुत्री अनन्या करंट की जद में आकर झुलस गई। जिसे परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी क्रम में सुखपुरा थाना क्षेत्र की बरवां निवासिनी रिंकू देवी (37) पत्नी अजय कुमार, नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी जिउत यादव (16) पुत्र शिवनाथ यादव और फेफना थाना क्षेत्र के माल्दह निवासी मंजू देवी (35) पत्नी कविद्र राम विद्युत स्पर्शघात से झुलस गए। लोगों की मदद से परिजनों ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें