फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जपा कार्यकर्ताओं में मोदी की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दुबहर के कछुआ गांव निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की मन्नत मांगने के लिए कड़ी धूप में 12 किलोमीटर तक लेट कर बलिया स्थित भृगु मंदिर पहुंचा। वहां पूजा कर उसने मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की।
विज्ञापन

दीपक कुमार सिंह रविवार की सुबह ही अपने घर से भृगु मंदिर के लिए निकल गए। चिलचिलाती धूप में सड़क पर लेट लेट कर बलिया स्थितभृगु मंदिर जा रहे थे। यह देख क्षेत्र के लोग भी वहां जुट गए और उनका मनोबल बढ़ाने लगे। इस दौरान वे सड़क पर लेट लेट कर बलिया तक पहुंच गए। भृगु मंदिर पहुंच कर दीपक ने दर्शन पूजन किया और नरेंद्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने की मन्नत मांगी। कहा कि मोदी ने जिस तरह देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है, उसने भारत को एक नया स्वाभिमान दिया है। देश सुरक्षित हुआ है। ऐसे में देश की जनता दोबारा मोदी को चुने, यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें