फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट्स एंड गाइड्स के महती भूमिका को किया रेखांकित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेल्थरारोड। देवेंद्र पीजी कॉलेज के प्रांगण में रविवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चल रहे शिविर का समापन हुआ। समापन शिविर में स्वयं सेवकों ने समाज सेवा से संबंधित कार्यक्रमों की भावपूर्ण प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलदेव सिंह ने समाज और राष्ट्र निर्माण में स्काउट्स एंड गाइड्स की महती भूमिका को रेखांकित किया। शिविर में स्काउटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें गांठ-बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, प्रदूषण, स्वच्छता, संतुलित आहार से संबंधित क्रियाकलाप शामिल हैं। शिविर को संबोधित करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्यायुक्त श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. शैलजा राय ने स्वयंसेवकों को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में रोवर्स एवं रेंजर्स को प्रवेश और दक्षता प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि ने लोटस ग्रुप के अनुष्का वर्मा को प्रथम स्थान, टाइगर ग्रुप के रवि प्रकाश और उड़न परी ग्रुप की काजल मिश्रा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉक्टर हरे राम सिंह ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ वीरेंद्र सिंह, शिवाकांत मिश्र, डॉ मिथिलेश सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें