फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरौटा टावर के पास सड़क के किनारे उगी घास में सोमवार की सुबह एक नवजात पाई गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने शिशु को दिघार की ही एक महिला को उसके पालन पोषण की मांग एवं एसपी के निर्देश पर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा टावर के पास सड़क के किनारे उगी घासों में पड़ी एक नवजात बालिका को नाभी के नसों सहित टहलने निकली दिघार निवासिनी सोनामती पत्नी शिवकुमार प्रजापति को दिखाई दी। महिला के द्वारा बताने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच गांव के अजय प्रताप ने 108 एंबुलेंस को सूचित कर दिया। एंबुलेंस से शिशु को सीएचसी पहुंचाया गया। सोनामती ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चींटियां लगी थीं और उसके पास कुत्तों का हुजूम इकट्ठा था। भगवान की कृपा से बच्ची सही सलामत है। अस्पताल कर्मियों ने इलाज के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए बच्ची को रेवती पुलिस को सौंप दिया। उधर, एसओ राकेश कुमार सिंह ने इस प्रकरण से पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली को अवगत कराने के उपरांत उनके निर्देश पर बच्ची को परिवरिश के लिए शुभावती पत्नी राजाराम प्रजापति को उसकी मांग पर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें