फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट : या त्री सुविधाएं बढ़ें, कम हो किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पहली फरवरी को आम बजट और रेल बजट जारी होने वाला है। बजट को लेकर आम लोगों और रेल यात्रियों को खासी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि रेल यात्रा का किराया कम होना चाहिए साथ ही यात्री सुविधाएं बढ़ाया जाना भी बेहतर हो। सुविधाओं पर रेल महकमे को अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि रेल बजट में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में प्रस्ताव पास होना चाहिए। इसमें प्रमुख ट्रेनों का ठहराव स्थानीय सुरेमनपुर स्टेशन पर भी हो तो यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। चकिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधी अरुण सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा का नारा था अच्छे दिन आएंगे, इसी सपने में भाजपा की सरकार भी बनी लेकिन अभी रेल यात्रा को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के समय पर परिचालन शुरू करने की व्यवस्था देनी चाहिए।
गिरीश पांडेय का कहना है कि लाखों लोग सुबह ट्रेनों से अपनी ड्यूटी करने के लिए जाते हैं। लेकिन स्थिति यह है कि ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से समय पर नहीं होता है। सरकार को चाहिए कि रेल बजट में ट्रेनों के संचालन की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। व्यापारी रियाज अंसारी का कहना है कि इस बजट में यात्रा किराया भी कम होना चाहिए। महंगाई को देखते हुए जिस तरह से यात्रा किराया बढ़ा है, उससे आम आदमी खासा परेशान है। इसके अलावा स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने पर भी अलग से पैकेज आना चाहिए, ताकि छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी लोगों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें