फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। चुनाव अचार संहिता के तहत मनियर पुलिस ने उप निरीक्षक चंद्रभानु यादव ने संयुक्त टीम बनाकर मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो में अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी पर शुक्रवार की सुबह छापा मारा व तोड़फोड़ कर भारी मात्रा लहन व बनाने के उपकरण नष्ट किया। जिसमें शराब बनाते हुए पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक और युवक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो में प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभानु यादव, कांस्टेबल विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज सिंह ,सूर्य प्रकाश यादव ने संयुक्त टीम बनाकर मनियर दियारे में शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान जवाहर चौहान पुत्र झगरू चौहान एवं मनु चौहान पुत्र जवाहर चौहान को 80 लीटर दो गैलन में अवैध कच्ची दारू के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जवाहर चौहान का एक और पुत्र कुलदीप चौहान पुलिस की आहट पाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने काफी मात्रा में लहन व दारू बनाने के उपकरण को नष्ट किया। पुलिस कि इस कारवाई से हडकंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें